अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन में अपराजिता महिला शक्ति उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

0
345
Aparajita Mahila Shakti Utsav program organized in Reserve Police Line
Aparajita Mahila Shakti Utsav program organized in Reserve Police Line

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रिजर्व पुलिस लाइन में अपराजिता महिला शक्ति उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्तालय एवं मुख्यालय में पदस्थापित महिला पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भाग लिया।

यह समारोह नारी सशक्तिकरण की दिशा में राजस्थान सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और समाज में महिलाओं की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है l पुलिस उपायुक्त उत्तर राशि डूडी डोगरा ने बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष पर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आज हमारे जितनी भी महिला कर्मचारियों द्वारा चाहे कांस्टेबल हो या अधिकारी उनके सम्मान में एक छोटा सा प्रोग्राम रखा है जिसमें हम पूरा आयोजन महिलाओं द्वारा किया गया है l

आप देखेंगे की यहां सभी वर्ग की महिला वर्ग की अधिकारी है और यह एक एंजॉयमेंट है विमल सेलिब्रेट है l महिला पुलिसकर्मी एकदम पुरुष की तरह काम कर रही है । किसी भी महिला किसी भी फील्ड में काम कर रही है उनको निर्भीक होकर काम करना चाहिए और सभी पुलिसकर्मी एकजुट होकर उनकी सुरक्षा के लिए सदैव काम करते रहना चाहिए l

पुलिस उपायुक्त पूर्व तेजस्विनी गौतम ने कहा कि निर्भया स्क्वाड कालिका पेट्रोल यूनिट ही नहीं जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की महिला पुलिसकर्मी, अधिकारी हो अपनी ड्यूटी शिद्दत से देती है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर उनके काम को सराहा गया है । इसी उपलक्ष्य में उन्होंने बताया कि श्रीमान पुलिस आयुक्त द्वारा यह घोषणा भी की गई है कि कांस्टेबल और मंथ जो हर महीने दिया जाता,उनमें अब एक महिला पुलिस कार्मिक को सम्मानित जरूर करेंगे जिनसे उनके उत्साहवर्धन हो l

महिला दिवस पर पुलिस 5 महिला अधिकारी और जवानों का करेगी सम्मान

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जयपुर पुलिस 5 महिला अधिकारी और जवानों को सम्मान करेगी। है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि महिला दिवस पर जिला पश्चिम द्वारा जिले में सराहनीय कार्य करने वाली निग्न महिलाओं अधिकारियो एवं जवानों को पुलिस उपायुक्त कार्यालय में सम्मानित किया जाएगा। इन महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य कर ना केवल पुलिस का सम्मान बढाया बल्कि आम जनता की सुरक्षा में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here