एमएनआईटी में आर्ट एग्जीबिशन का उद्घाटन आज

0
47
Over 150 industries will participate in the Industry-Institute Conclave at MNIT on April 10.
Over 150 industries will participate in the Industry-Institute Conclave at MNIT on April 10.

जयपुर। मालवीय नगर जेएलएन मार्ग पर स्थित एमएनआईटी जयपुर और एमआईटी-एडीटी यूनिवर्सिटी, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे 6 दिवसीय नेशनल क्रिएटिव आर्ट फेस्ट कारि- 2026 के तहत शुक्रवार को शाम 6 बजे एमएनआईटी के वीएलटीसी सेंटर में आर्ट एग्जीबिशन का उद्घाटन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्म भूषण कलाकार पं. विश्व मोहन भट्ट होंगे। अध्यक्षता एमएनआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरपर्सन आर्किटेक्ट हबीब खान और निदेशक प्रो. एन.पी. पाढ़ी करेंगे।

विशिष्ट अतिथि एमआईटी-एडीटी के प्रो. मंगेश टी. कारड़ होंगे। एग्जीबिशन में राजस्थान और महाराष्ट्र के 35 कलाकारों और दोनों शिक्षण संस्थानों के 60 से अधिक छात्रों की 100 से अधिक कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रो. राजीव श्रृंगी, प्रो. तरुष चंद्रा, प्रो. तुषार पांखे, प्रो. राजेश एस., ज्योति ढाकने, प्रो. महेश चोपाड़े, प्रो. नचिकेत ठाकुर, प्रो. धनेश्वर बिसॉयी, प्रदन्या दलवी और प्रो. सूरज बोयार की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इससे पूर्व गुरुवार को एमएनआईटी में तीन दिवसीय आर्ट कैंप का समापन हुआ। इस अवसर पर सभी कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इन कलाकारों ने तीन दिनों तक विभिन्न कलाकृतियों का निर्माण किया। जिसमें पेंटिंग, स्केच, स्कल्पचर, क्ले मॉडल, वॉल पेंटिंग, मूर्तियां, इंस्टॉलेशन आदि शामिल हैं। गौरतलब है कि नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखकर इस फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है, जिसका समापन 12 अप्रैल शाम 5 बजे किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here