चेटीचंड सिंधी मेला समिति,महानगर जयपुर का चुनाव में अशोक सेवानी ने लहराया परचम

0
280

जयपुर। चेटीचंड सिंधी मेला समिति ,महानगर जयपुर के चुनाव रविवार को सिंधी कॉलोनी ,राजापार्क में स्थित सर्वानंद पार्क के सांई बाबा मंदिर में संपन्न हुए। जिसमें वर्ष -2024 के चुनाव में अशोक सेवानी को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। सिंधी समाज के इस चुनाव में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सिंधी समाज की प्रमुख पंचायतों और संस्थाओं के मुखियाओं और पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। चुनाव समिति में विजय मामनानी ,दीपक दुलानी,विजय कलवानी एडवोकेट्स ने चुनाव अधिकारी के रुप में कार्य किया।

चुनाव संयोजन किशोर सचदेव ने बताया कि अशोक सेवानी ने 221 मतों से विजय प्राप्त की। अशोक सेवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश हरपलानी को 36 मतों के अंतर से हराया।

रमेश हरपलानी को 185 मतों से , प्रमोद कुमार नावानी को 115 मतों से ,शंकर दुलानी को 66 मतों ,रमेश मोटवानी को 56 मतों से, अशोक हरलानी को शून्य मत प्राप्त हुए। चुनाव में दो मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना और 8 मत निरस्त घोषित किए गए। समाज के इस चुनाव में कुल 834 मतदाताओं में से 653 मतदाताओं ने अपने मतधिकार का प्रयोग किया ।कुल मतदान 78.29 प्रतिशत रहा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव समिति ने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक सेवानी ने इस जीत को समाज बंधुओं की जीत बताते हुए सभी को धन्यवाद दिया। समिति के तुलसी संगतानी ने बताया कि इस बार के चेटीचंड महोत्सव पखवाड़े के कार्यक्रम उत्साह से मनाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here