
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वर्ष 2026-27 के लिए विधान सभा की विभिन्न समितियों में सदस्यों एवं सभापतियों का मनोनयन किया है। स्पीकर देवनानी ने सोलहवीं राजस्थान विधान सभा की वर्ष 2026 -27 के लिए नियम समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति, पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति, अनुसूचित जाति कल्याण समिति, अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति, गृह तथा स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति, पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति, याचिका एवं सदाचार समिति, विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति, अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति तथा सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति का गठन किया है।
नियम समिति में स्पीकरवासुदेव देवनानी पदेन सभापति होंगे। समिति में वसुन्धरा राजे, अशोक गहलोत, श्रीचन्द कृपलानी, चन्द्रभान सिंह चौहान,सचिन पायलट, हरीश चौधरी एवं दीप्ति किरण माहेश्वरी सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए हैं।
प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति राजेन्द्र पारीक होंगे। समिति में श्री अर्जुनसिंह बामणीया, कान्ति प्रसाद, गोपीचन्द मीणा, जसवंत सिंह गुर्जर, अंशुमान सिंह भाटी, देवेन्द्र जोशी, रामावतार बैरवा, प्रताप पुरी, लालाराम बैरवा, रविन्द्र सिंह भाटी एवं दीन दयाल सदस्य होंगे।
महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति की सभापति कल्पना देवी होंगी। समिति में शोभारानी कुशवाह, दीप्ति किरण माहेश्वरी, शोभा चौहान, रमीला खड़ीया, नौक्षम, शांता अमृतलाल मीणा, शिमला देवी, सुशीला रामेश्वर डूडी एवं डॉ. ऋतु बनावत सदस्य होंगी।
पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के सभापति नरेन्द्र बुडानियां होंगे। समिति में जब्बर सिंह सांखला, दीपचन्द खैरिया, भैरा राम चौधरी (सियोल), उदयलाल भडाणा, हरलाल सहारण, उदयलाल डांगी, धर्मपाल, ललित यादव, विकास चौधरी एवं सुरेश गुर्जर सदस्य होंगे।
अनुसूचित जाति कल्याण समिति के सभापति रमेश खींची होंगे। समिति में बहादुर सिंह,कालूराम, चुन्नीलाल सी.एल. प्रेमी बैरवा, सोहन लाल नायक, आदू राम मेघवाल, राधेश्याम बैरवा, राम सहाय वर्मा, लक्ष्मण राम, गीता बरवड़, अनीता जाटव एवं संजय कुमार सदस्य होंगे।
अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति फूल सिंह मीणा होंगे। समिति में कैलाशचन्द्र मीणा, इन्द्रा, घनश्याम, लक्ष्मण, महेन्द्र पाल मीना, हंसराज मीना, शंकरलाल डेचा, रामबिलास, मांगेलाल मीना एवं थावर चन्द सदस्य होंगे।
गृह तथा स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति के सभापति डॉ. जसवंत सिंह यादव होंगे। समिति में श्रीचन्द कृपलानी, राम स्वरूप लाम्बा, छगन सिंह राजपुरोहित, दर्शन सिंह, भीम राज भाटी, लादु लाल पितलिया, चेतन पटेल कोलाना, विद्याधर सिंह, विनोद कुमार, डूंगरराम गेदर एवं अशोक कुमार कोठारी सदस्य होंगे।
पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सभापति हरिसिंह रावत होंगे। समिति में अशोक, गोविन्द प्रसाद, रामनिवास गावड़िया, देवी सिंह शेखावत, ताराचन्द जैन, रेवन्तराम डांगा, विक्रम बंशीवाल, पितराम सिंह काला, पूसाराम गोदारा एवं जयकृष्ण पटेल सदस्य होंगे।
याचिका एवं सदाचार समिति के सभापति कैलाश चन्द वर्मा होंगे। समिति में गणेश घोगरा, वीरेन्द्र सिंह (दांता रामगढ़), राजेन्द्र गुर्जर, बाल मुकुन्दाचार्य, हंस राज पटेल, जेठानन्द व्यास, जयदीप बिहाणी, सुखवंत सिंह, भगवाना राम सैनी, अभिमन्यु, मोतीराम एवं डॉ. प्रियंका चौधरी सदस्य होंगे।
विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के सभापति जितेन्द्र कुमार गोठवाल होंगे। समिति में प्रताप लाल भील, सुभाष मील, पुष्कर लाल डाँगी, मनीष यादव,विक्रम सिंह जाखल, ताराचन्द, अतुल भंसाली, प्रशान्त शर्मा, उमेश मीणा, गणेशराज बंसल, डॉ. शिखा मील बराला एवं कुलदीप सदस्य होंगे।
अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति के सभापति केसाराम चौधरी होंगे। समिति में हाकम अली खां, जाकिर हुसैन गैसावत,रतन देवासी, विरेन्द्र सिंह (मसूदा), भागचन्द टांकड़ा, राजेन्द्र, राजेन्द्र भाम्बू, अनिल कुमार कटारा एवं रूपिन्द्र सिंह कुन्नर सदस्य होंगे।
सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी पदेन सभापति होंगे। समिति में भजन लाल शर्मा, टीकाराम जूली, काली चरण सराफ, राजेन्द्र पारीक, अर्जुन लाल जीनगर, संदीप शर्मा, फूल सिंह मीणा,बाबू सिंह राठौड़, डॉ. जसवंत सिंह यादव, हरिसिंह रावत, केसाराम चौधरी, नरेन्द्र बुडानियां, रमेश खींची, कल्पना देवी, कैलाश चन्द वर्मा एवं जितेन्द्र कुमार गोठवाल सदस्य होंगे।
अध्यक्ष देवनानी ने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी समितियाँ शासन के कार्यों की प्रभावी समीक्षा करते हुए जनहित, पारदर्शिता एवं जवाबदेही को और सुदृढ़ करेंगी।



















