जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का सहायक प्रशासनिक अधिकारी रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार

0
138

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जोधपुर ग्रामीण टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए कार्यालय सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग उपखंड ओसियां जिला जोधपुर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र गोयल को परिवादी से दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की जोधपुर ग्रामीण टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी एसीपी का एरियर बनाने एवं अधिक लगी वेतन-वृद्धि की रिकवरी को एडजस्टमेंट करने की एवज में सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र गोयल दस हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

एसीबी की जोधपुर ग्रामीण टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर ट्रेप की कार्रवाई करते हुए सहायक प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र गोयल को दस हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here