देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त 3 लाख 60 हजार रुपये संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा

0
468
Assistant Commissioner of Devasthan Department caught with suspicious amount of Rs 3 lakh 60 thousand
Assistant Commissioner of Devasthan Department caught with suspicious amount of Rs 3 lakh 60 thousand

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भरतपुर टीम ने शुक्रवार को लुधावई टोल प्लाजा भरतपुर पर आकस्मिक चैकिग की कार्रवाई करते हुए देवस्थान विभाग भरतपुर के सहायक आयुक्त कृष्ण कुमार खण्डेलवाल को 3 लाख 60 हजार रुपये की संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा हैं।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की भरतपुर टीम को एक गोपनीय सूत्र सूचना प्राप्त हुई कि देवस्थान विभाग भरतपुर के सहायक आयुक्त कृष्ण कुमार खण्डेलवाल अपने अधीनस्थ कार्यालयों से अवैध वसूली कर भारी धनराशि के साथ भरतपुर से जयपुर आ रहे हैं।

इस पर एसीबी की भरतपुर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कर लुधावई टोल प्लाजा भरतपुर पर आकस्मिक चैकिग की कार्रवाई करते हुए देवस्थान विभाग भरतपुर के सहायक आयुक्त कृष्ण कुमार खण्डेलवाल को 3 लाख 60 हजार रुपये की संदिग्ध राशि के साथ पकड़ा हैं।

संदिग्ध राशि के संबंध में पूछने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया जिस पर संदिग्ध राशि को जब्त कर लिया गया। एसीबी की टीम सहायक आयुक्त कृष्ण कुमार खंडेलवाल पूछताछ कर रही है। इसके अलावा एसीबी की ओर से मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here