जेएलएफ में विजय राही पहले समाई ग्रांट फॉर क्रिएटिव राइटिंग पुरस्कार से सम्मानित

0
113

जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में स्वर्गीय सविता माली की स्मृति में द पोएट्री ऑफ रिमेंबरेंस सत्र के दौरान पहले समाई ग्रांट फॉर क्रिएटिव राइटिंग’ पुरस्कार की घोषणा की गई। यह पहला पुरस्कार राजस्थान के युवा कवि और लेखक विजय राही को प्रदान किया गया, जिसके तहत उन्हें 25 हजार रुपए की इनाम राशि का चैक प्रदान किया गया।

इस दौरान पर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की सह-संस्थापक एवं सह-निदेशक नमिता गोखले जोधपुर से सविता माली के पति भरत माली और उनके बच्चे माधर्वी और अर्थविती उपस्थित रहे। उन्होंने विजय राही को पुरस्कार राशि का चेक देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नमिता गोखले ने कहा कि स्वर्गीय सविता माली जेएलएफ में कई वर्षों से नियमित विजिटर रहीं। कैंसर से निधन के बाद उनकी स्मृति में इस पुरस्कार की घोषणा की गई है। इसका उद्देश्य उभरते और नए लेखकों को बढ़ावा देना है। जिससे उन्हें रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में आगे बढ़ने में प्रोत्साहन मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here