वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ का रविवार को भट्टारक जी की नसिया में होगा भव्य मंगल प्रवेश

0
31
Auspicious Entry of Vatsalya Varidhi Acharya Vardhaman Sagar Maharaj and His Sangha into Bhattarak Ji Ki Nasiya
Auspicious Entry of Vatsalya Varidhi Acharya Vardhaman Sagar Maharaj and His Sangha into Bhattarak Ji Ki Nasiya

जयपुर। प्रसिद्ध दिगम्बर जैन आचार्य वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाचार्य वर्धमान सागर महाराज ससंघ का रविवार, 5 अप्रैल को भट्टारक जी की नसिया में भव्य मंगल प्रवेश होगा। महावीर स्कूल एवं भट्टारक जी की नसिया में मंगल आगमन एवं प्रवास के लिए महावीर जी क्षेत्र , श्री महावीर दिगम्बर जैन शिक्षा परिषद जयपुर, राजस्थान जैन सभा, राजस्थान जैन युवा महासभा सहित श्री दिगम्बर जैन मुनि संघ सेवा समिति बापूनगर के पदाधिकारियों ने चौकड़ी मोदीखाना स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर लश्कर पाटोदी में प्रवासरत आचार्य श्री ससंघ को श्रीफल भेट कर निवेदन किया। इस मौके आचार्य श्री ससंघ के भट्टारक जी की नसिया में भव्य जुलूस के साथ मंगल प्रवेश एवं प्रवास के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन किया गया।

दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल एवं मानद् मंत्री उमरावमल संघी ने बताया कि आचार्य श्री ससंघ रविवार को प्रातःसवा 6 बजे चौकड़ी मोदीखाना स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर लश्कर पाटोदी से मंगल विहार कर किशनपोल बाजार, अजमेरी गेट होते हुए के टावर पहुचेगे, जहां पुष्प लता विवेक काला परिवार द्वारा भव्य अगवानी की जाएगी।

राजस्थान जैन सभा जयपुर के उपाध्यक्ष एवं राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि आचार्य श्री ससंघ आगे बढते हुए प्रातः 7 बजे सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल पहुचेगे, जहां श्री महावीर दिगम्बर जैन शिक्षा परिषद जयपुर की कार्यकारिणी द्वारा भव्य अगवानी की जाकर पाद पक्षालन एवं मंगल आरती की जाएगी। आचार्य श्री द्वारा स्कूल भवन के अवलोकन पश्चात आशीर्वचन प्रदान किए जाएंगे।

प्रातः 8 बजे बैण्ड बाजों के साथ विशाल जुलूस के साथ आचार्य श्री ससंघ का हास्पिटल रोड होकर दीवान जी की नसिया के दर्शन लाभ प्राप्त करते हुए भट्टारक जी की नसिया में भव्य मंगल प्रवेश होगा। मंगल प्रवेश जुलूस में महिला मण्डल की सदस्याओं सहित युवा मण्डल, जैन सोश्यल ग्रुप्स, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुपों के सदस्य एवं बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here