तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ऑटो रिक्शा चालक की मौत

0
50

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में अज्ञात वाहन कि चपेट में आने से ऑटो चालक की उपचार दौरान मौत हो गई। मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे के बाद फरार होने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

दुर्घटना था पूर्व के हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक भतीजे कुलदीप सिंह सुमेर रोड स्थित ज्योति नगर ,जामडोली निवासी कुलदीप सिंह ने मामला दर्ज कराया है कि उसके चाचा बलबीर सिंह पुत्र रतन सिंह ऑटो से जामडोली मार्ग होते हुए मच्दी दरवाजा,नाहरसिंह बाबा मंदिर के पास से जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गए।

राहगीरों ने एम्बुलेंस की सहायता से उन्हे सवाई मानसिंह अस्पताल भिजवाया। जहां पर उपचार दौरान ट्रोमा इमरजेंसी में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़ित भतीजे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here