अयोध्या श्री राम प्राण मूर्ति की प्रतिष्ठा: सेवादारों का एक जत्था सेवा के लिए अयोध्या के लिए रवाना

0
299

जयपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण मूर्ति की प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर से लाखों भक्तों अयोध्या की तरफ रवाना हो रहे हैं। साथ ही लोगों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में बद्री भगत सोसाइटी झंडेवाली माता मंदिर करोल बाग दिल्ली यह जल प्याऊ (चाय विभाग) को दी गई है। इसी के चलते शनिवार को को सेवादारों का एक जत्था सेवा के लिए अयोध्या धाम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में रवाना किया गया। यह जत्था अयोध्या धाम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए चाय रस की सेवा करेंगे।

जत्थे को रवाना से पहले मंदिर में सेवादारों को मां झंडेवाली का आशीर्वाद प्राप्त किया फिर बस को विधि विधान से पूजा कर रवाना किया गया। अयोध्या कार सेवा के लिए मंदिर प्रमुख कुलभूषण आहूजा उपस्थित रहे तथा सभी सेवादारों को अपनी शुभकामनाओं दी। अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए चाय रस की सेवा 22 फरवरी तक चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here