आयुर्वेद दिवस: राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में रन फ़ॉर आयुर्वेद का आयोजन

0
254
Ayurveda Day: Run for Ayurveda organized at National Ayurveda Institute
Ayurveda Day: Run for Ayurveda organized at National Ayurveda Institute

जयपुर। 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में “रन फ़ॉर आयुर्वेद” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जुंबा डांस के साथ हुआ। रन फ़ॉर आयुर्वेद का आयोजन शनिवार को प्रातः6.15 बजे से जोरावर सिंह गेट स्थित पर किया गया। रन फ़ॉर आयुर्वेद राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर से प्रारंभ होकर सांगानेरी गेट से वापिस राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर पर संपन्न हुई।

6 किलोमीटर की रन फ़ॉर आयुर्वेद में लगभग 2000 से अधिक चिकित्सक, शिक्षक, विद्यार्थी ओर आमजन ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आम जन को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए नई एंबुलेंस का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जयपुर मंजू शर्मा, हेरिटेज नगर निगम जयपुर महापौर कुसुम यादव , महाप्रबंधक,उत्तर पश्चिम रेलवे अमिताभ शर्मा , प्रो. संजीव शर्मा, कुलपति, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर, पुनीत कर्णावत, उपमहापौर, नगर निगम ग्रेटर, रजत विश्नोई, पार्षद हेरिटेज ने रन फ़ॉर आयुर्वेद को झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसद मंजू शर्मा ने 9वें आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा आप सभी को गर्व होना चाहिए आप हिंदुस्तान की सबसे पुरानी चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद को पूरे विश्व के सामने लेकर जाएंगे जो उनको स्वस्थ रखने में बहुत ज्यादा कारगर है। प्रधानमंत्री मोदी जी ने जिस प्रकार योग को पूरे विश्व में फैला दिया जिससे आज भारत के साथ कई देशों में आयुर्वेद दिवस को मनाया जाता है।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान आज लगातार आमजन को चिकित्सा पद्धति से स्वस्थ रखने के साथ ही आयुर्वेद का प्रचार प्रसार कर रहा है। आयुर्वेदिक जीवन शैली को अपनाकर सभी स्वस्थ रह सकते हैं। भारत में आयुर्वेद की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी हमारे देश का नाम विदेशों में करते हैं।

महापौर कुसुम यादव ने कहा 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आज बदलती जीवनशैली में आमजन को भावनात्मक और सामाजिक स्वस्थ समाज देना है और अच्छी सेहत के साथ हम अपने जीवन की जिम्मेदारी को निभा सकते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को देशवासियों के साथ विदेशों में भी अपनाया जा रहा है।

कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने कहा – 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए रन फॉर आयुर्वेद का आयोजन किया गया है। यह दौड़े स्वस्थ भारत के लिए और विश्व को आयुर्वेद से स्वस्थ रहने का संदेश देने के लिए है। यह दौड़ पूरे विश्व के लिए है विश्व स्वास्थ्य एवं विश्व का कल्याण हो भारत की यह आवाज है, ओर देश की इस आवाज को बुलंद करने के लिए रन फॉर आयुर्वेद के माध्यम से हम यह संदेश समाज में देना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने जब से आयुर्वेद दिवस को मनाने की घोषणा की है तब से राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान हर वर्ष आमजन को आयुर्वेद से जुड़ने के लिए आयुर्वेद दिवस को धूमधाम से मना रहा है और आमजन को आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दे रहा है। आमजन को आयुर्वेद और आयुर्वेद के सिद्धांतों के लिये जागरूक हो और आयुर्वेद सिद्धांतों का स्वयं और समाज स्वस्थ होने के लिए पालन करें इसके लिए ही इस जागरूकता रन का आयोजन किया गया है।

उप महापौर ग्रेटर पुनीत कर्णावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवन की जागरूकता ओर पूरी दुनिया मे प्रचार प्रसार के लिए आयुर्वेद दिवस का शुभारंभ किया गया था और आज इसी का परिणाम है कि भारत के साथ पूरे विश्व में आयुर्वेद आमजन ओर समाज को बेहतर स्वास्थ्य के लिये प्रेरित कर रहा है।

अमिताभ शर्मा ने कहा हम आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में पहले बहुत आगे थे लेकिन विपरीत परिस्थितियों के कारण हम आयुर्वेद चिकित्सा में पिछडते गए। पिछले कई सालों में आमजन में आयुर्वेद का प्रचार प्रसार एवं जागरूकता से आयुर्वेद ने देश के साथ विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक स्वस्थ समाज को देने के लिए पूरा विश्व आयुर्वेद चिकित्सा के सामने देख रहा है। आयुर्वेद को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये जागरूकता कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के साथ उत्तर पश्चिम रेलवे भी अपनी ओर से पूरा सहयोग देगा।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. सुनील यादव ने रन फ़ॉर आयुर्वेद की जानकारी देते हुए बताया 9वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा आमजन में आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली की जागरूकता के लिए “रन फ़ॉर आयुर्वेद” का आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here