बाबा अमरनाथ यात्रा: जयकारे लगाते हुए 421 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

0
145
Baba Amarnath Yatra: A group of 421 devotees left chanting slogans
Baba Amarnath Yatra: A group of 421 devotees left chanting slogans

जयपुर। बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शनों के लिए शनिवार को मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 451 यात्रियों का जत्था दस बसों और दो छोटी गाडिय़ों से रवाना हुआ। सभी यात्री पहले पंचशील मार्ग, सी-स्कीम पर एकत्र हुए। यहां से मोती डूंगरी गणेश जी के दर्शन किए। यात्रा संयोजक राजकुमार गोयल,गंगा गोयल, आदित्य गोयल , पीयूष गोयल, पप्पू मीणा, राजेंद्र यादव, मुकेश चौधरी, मोहनलाल चौधरी, विजय सेन, संजय शर्मा, कैलाश प्रजापत, भीमराज सैनी, बनवारी गुर्जर, सोजी राम गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने गणेश जी महाराज को ढोक देकर यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की। इसके बाद हर-हर महादेव, जय बाबा अमरनाथ के गगनभेदी जयकारों के साथ बसों में बैठे।

रिश्तेदारों ने यात्रियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। यात्रियों ने शनिवार को बाबा खाटूश्याम जी, श्री सालासर बालाजी के दर्शन कर रात्रि विश्राम देशनोक करणी माता मंदिर में किया। रविवार को जत्था अमृतसर प्रस्थान करेगा। जलियांवाला बाग और स्वर्ण मंदिर के दर्शन के बाद हिमाचल प्रदेश में चिंतपूर्णी माता के दरबार में रात्रि विश्राम होगा।

आगे यात्रा ज्वाला माता, चामुण्डा माता और कांगड़ा देवी के दर्शन कर कटरा की ओर यात्रा अग्रसर होगी। कटरा पहुंचकर माता वैष्णो देवी के दर्शन होंगे। तीन जुलाई की रात्रि को यात्रा बालटाल पहुंचेगी। 4-5 जुलाई को श्रद्धालु बर्फानी बाबा अमरनाथ के पावन हिमलिंग के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे। यात्रा 6 जुलाई को जयपुर लौटेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here