जयपुर। सांगानेर की शिवपुरी कॉलोनी में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रहीं थी। व्यास पीठ से पं. उमेश महाराज ने भक्त नरसी मेहता पर भगवान की कृपा के कई प्रसंग सुना कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
शंकर भगवान की लीला, नरसी जी की लीला, कृष्ण भगवान लीला का संक्षिप्त श्रवण कराया।उन्होंने कहा कि कलयुग में जन्म लेने वाले नामदेव, नरसी, धन्ना जाट, कर्मा बाई सहित अनेक भक्तों ने भक्ति कर भगवान की शरण प्राप्त की। कमला देवी एवं अन्य ने व्यासपीठ की आरती की।