यूनिवर्सिटी महाराजा कॉलेज, जयपुर के व्याख्याताओं द्वारा 300 बच्चों को दिया गया बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण

0
445
Basic Life Support training given to 300 children by lecturers of University Maharaja College, Jaipur
Basic Life Support training given to 300 children by lecturers of University Maharaja College, Jaipur

जयपुर। यूनिवर्सिटी महाराजा कॉलेज जयपुर में विश्व स्वास्थ्य संगठन – अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान कोलैबोरेटिंग सेंटर, नई दिल्ली एवं राज्य सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ – परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान के सहयोग से दो दिवसीय बेसिक लाइफ सपोर्ट टी ओ टी कार्यशाला आयोजित की गई।

यूनिवर्सिटी के व्याख्याताओं द्वारा लगभग 300 छात्रों को एम्स, नई दिल्ली से आई ट्रेनर्स टीम की देखरेख में बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को सड़क दुर्घटना तथा अन्य आपातकालीन स्थितियों में मरीज को अस्पताल पहुंचाएं जाने से पहले दी जाने वाली प्राथमिक सहायता के बारे में जानकारी दी।

इस कार्यक्रम की थीम ‘स्टूडेंट इंगेजमेंट ट्रेनिंग फॉर एंपावरमेंट’ थी। पहले दिन ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न कॉलेजों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें रोड एक्सीडेंट, साइलेंट हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसे विषयों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई और हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।

दूसरे दिन इन्हीं प्रशिक्षित शिक्षकों ने यह जानकारी और प्रशिक्षण छात्रों को दिया। इस कार्यशाला में डब्लू एचओ और एम्स की टीम ने प्रशिक्षण प्रदान किया। कुल 40 शिक्षकों और 300 छात्रों ने इस प्रशिक्षण का लाभ उठाया।

यह कार्यक्रम यूनिवर्सिटी महाराजा कॉलेज, जयपुर में सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए प्रोफेसर जी.पी. सिंह, प्राचार्य ने निदेशक डॉ. एल. एन. पांडे, स्टेट लेवल स्किल डेवलपमेंट मिशन, राजस्थान का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सी.पी. सिंह, उपप्राचार्य, यूनिवर्सिटी महाराजा कॉलेज, जयपुर ने डब्लू एचओ एवं एम्स, नई दिल्ली की टीम की सराहना की। इस दौरान यूनिवर्सिटी महाराजा कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. आर.के. गुनसारिया, डॉ राजेंद्र सिंह यादव, डॉ अजीत कुमार और सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here