बास्योड़ा पर्व विभिन्न योग-संयोग में भक्ति भाव से मनाया

0
246
Basoda festival celebrated with devotion in various yoga-coincidences
Basoda festival celebrated with devotion in various yoga-coincidences

जयपुर। बास्योड़ा पर्व शुक्रवार को विभिन्न योग-संयोग में भक्ति भाव से मनाया गया। सूर्योदय से पूर्व ही महिलाएं ने समूह में शीतला माता के मंदिर पहुंची। रात को पानी भरकर रखे मिट्टी के मटके के ठंडे जल से माता का अभिषेक कर हल्दी से तिलक किया। चावल, हलवा, राबड़ी, घाट, गुजिया, शकरपारे, पूड़ी, पापड़ी, पुए, पकौड़ी, मूंग थाल सहित गुरुवार को बनाए ठंडे व्यंजनों का भोग लगाकर परिवार पर आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थना की।

शीतला माता की पूजा-अर्चना के बाद पूरे घर में ठंडे पानी के छींटे दिए। घर के सभी सदस्यों पर भी छींटे देकर चरणामृत दिया और हल्दी का तिलक किया। शीतला अष्टमी पर्व पर दिन भर चूल्हा नहीं जला। लोगों ने दोनों समय ठंडा भोजन ही ग्रहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here