एक लाख की रिश्वत लेते बीडीओ गिरफ्तार

0
41
BDO arrested while taking bribe of Rs 1 lakh
BDO arrested while taking bribe of Rs 1 lakh

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई करते हुए सवाई माधोपुर के ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते  गिरफ्तार किया है। एसीबी जयपुर नगर-प्रथम इकाई की टीम ने पंचायत समिति सवाई माधोपुर के बीडीओ तथा अतिरिक्त प्रभार जिला परियोजना प्रबंधक जगदीश प्रसाद मीणा को ट्रैप कार्रवाई में पकड़ा।

एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी जयपुर नगर-प्रथम को शिकायत मिली थी कि आरोपी अधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा परिवादी और उसके दो साथियों को उनकी बीपीएम की नौकरी से कार्यमुक्त नहीं करने तथा लंबित यात्रा भत्ता व अन्य बिल पास करने की एवज में एक-एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी ने दोनों साथियों की रिश्वत राशि भी परिवादी से ही एकत्र कर लाने का दबाव बनाया।

शिकायत का सत्यापन कराया गया। जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी जयपुर नगर-प्रथम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र के नेतृत्व में टीम गठित कर ट्रैप कार्रवाई की गई। टीम ने आरोपी जगदीश प्रसाद मीणा को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here