जयपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश राठौड़ द्वारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेकर की गई टिप्पणी कि वह “अनुभवहीन है मुख्यमंत्री”। जो अपने क्षेत्र को नहीं संभाल सकता वो प्रदेश के लायक कैसे हो सकता है।
सुभासपा के प्रदेशाध्यक्ष जयप्रकाश राठौड़ ने कहा की राजस्थान में पार्टी विस्तार को लेकर खास बातचीत में मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार द्वारा छह हज़ार राजीव गांधी युवा मित्रों को हटाना, एसआई भर्ती रद्द करना आदि निर्णय उनकी अनुभवहीनता को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती रद्द करना न्यायसंगत नहीं है,जबकि आरोपियों की पहचान होनी चाहिए थी।
जयप्रकाश राठौड़ (राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष) ने मुख्यमंत्री की अनुभवहीनता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि राजस्थान में चुनावी वादे करने के बाद सत्ता हासिल कर लेते है। उसके बाद आमजन से किए गए वादों को भूल जाते है।
आज भाजपा सरकार केवल अपने अभियान चला रही हैं खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सांगानेर क्षेत्र पानी में डूबा हुआ है। जो अपने क्षेत्र को नहीं संभाल सकता वो प्रदेश के लायक कैसे हो सकता है।
सुभासपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी को लेकर कहा अभी हम संगठन को मजबूत कर रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नगर निकाय चुनाव में भी भाग लेगी।