विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए किया भूमि पूजन

0
214
Bhoomi Pujan performed for Virat 108 Kundiya Gayatri Maha Yagna
Bhoomi Pujan performed for Virat 108 Kundiya Gayatri Maha Yagna

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ में 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विराट 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष में भूमि पूजन समारोह संपन्न हुआ। शांतिकुंज हरिद्वार में राजस्थान जोन समन्वयक गौरी शंकर सैनी, मोहनलाल गौतम, जे पी चौधरी, राजस्थान प्रांत जोन प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल, ,पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया,आंचलिक कार्यालय पुष्कर से टी आर शर्मा, सतीश भाटी, जयपुर उप जोन समन्वयक सुशील शर्मा, लेफ्टिनेंट जनरल मांधाता सिंह ने मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही यज्ञ स्थल पर यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया।

श्रेय-सौभाग्य के लिए तैयार रहे

मुख्य वक्ता शांतिकुंज हरिद्वार से राजस्थान जोन समन्वयक गौरी शंकर सैनी थे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को संपन्न करने में गुरु सत्ता के साथ हिमालयवासी सूक्ष्म सताएं भी यहां उपस्थित रहेंगी। हम सब तो निमित्त मात्र हैं। कार्यक्रम में उपस्थित रहकर श्रेय और सौभाग्य प्राप्त करने के लिए तैयार रहें। इस आयोजन को दिव्य बनाने के लिए देश भर के कार्यकर्ता भाई-बहनों ने जिम्मेदारियां ली है। हम उन सब के आभारी हैं।

यज्ञ भगवान को अर्पित की आहुतियां

इससे पूर्व बड़ी संख्या में गायत्री परिजनों, भामाशाहों और आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ में विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ भगवान को आहुतियां अर्पित की। सभी ने 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को अविस्मरणीय बनाने का संकल्प लिया। कालवाड़ सरपंच त्रिवेंद्र सिंह ने सबका स्वागत सत्कार किया।

कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के संयोजक एवं शक्तिपीठों के व्यवस्थापक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मपुरी शक्तिपीठ के सहायक व्यवस्थापक मणिशंकर, गायत्री प्रसाद, दिनेश आचार्य और गायत्री कचोलिया ने अपनी ओजस्वी और मधुर वाणी से किया। मुख्य ट्रस्टी धर्म सिंह राजावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रहलाद शर्मा, मंगल तोंदवाल, राजेंद्र सैनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here