जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में बुधवार सुबह एक बाइक सवार युवक ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रेलवे ट्रेक के पास शव पड़ा देख राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवाया और मृतक की शिनाख्तगी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने रेलवे ट्रेक के पास खड़ी बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त कर मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों के अस्पताल पहुचने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह थाना इलाके में स्थित जयरामपुरा फाटक के समीप सुरज्ञान (33) पुत्र रुड़ाराम ,जयराजपुरा ,रेनवाल निवासी बाइक पर आया और और रेलवे ट्रेक के पास बाइक खड़ी कर सामने से आती हुई ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। ट्रेन की टक्कर इतनी जबदस्त थी की युवक उझल कर दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल स्पष्ठ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।



















