June 30, 2025, 9:07 pm
spot_imgspot_img

पर्स लूटने वाला बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस एक बाइक सवार बदमाश को फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार कर वारदात के काम में ली गई बाइक बरामद की है। बाइक सवार बदमाश युवती का पर्स छीनकर भाग रहा था। तभी पुलिस ने बैरिकेड लगाकर दिया। जिससे बाइक सवार बदमाश बैरिकेड से टक्करा गया और नीचे गिर पड़ा । गिरने के बाद भी बाइक सवार बदमाश ने लंगड़ाते हुए भागने का प्रयास कया। लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से अन्य वारदात खुलने की संभावना जता रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गुरुवार को महेश नगर निवासी कृति जैन अपनी बहन के साथ मालवीय नगर स्थित गौरव टावर में खरीदारी करने के लिए आई थी। बेस्टसाइड शोरुम से निकलते वक्त तेज रफ्तार बाइक सवार ने कृति जैन के हाथ से पर्स छीन लिया और भागने लगा। तभी दोनो बहनों से शोर मचा दिया। शोर -शराबे की आवाज सुन क्रिस्टल कोर्ट पर तैनात एएसआई अमर सिंह ने बाइक सवार को पकड़ने के लिए दौड़ लगा दी और धक्का देकर बैरिकेड लगा दिया।

जिससे तेज रफ्तार बाइक सवार बदमाश बैरिकेड से टक्करा गया और नीचे गिर पड़ा। बाइक सवार बदमाश ने बैरिकेड से टक्कराने के बाद भी लंगड़ाते हुए भागने का प्रयास किया। लेकिन एएसआई अमर सिंह ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। अमर सिंह ने मौके पर ही जगतपुरा स्थित मनोहरपुरा कच्ची बस्ती निवासी मुकेश बैरवा को गिरफ्तार कर लूट का पर्स और वारदात के काम में ली गई बाइक बरामद कर ली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles