गोविंद देवजी मंदिर में कल पंच तत्वों का पूजन कर जन्मदिन संस्कार

0
77

जयपुर। भारतीय संस्कृति के अनुसार दीप जलाकर, हवन कर और पंच तत्वों का पूजन कर जन्मदिन मनाने की परंपरा को फिर से घर-घर में शुरू करने के लिए आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रविवार को सुबह आठ बजे से मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में नि:शुल्क गायत्री महायज्ञ एवं जन्मदिन संस्कार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रहा है। युग तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली यज्ञ संपन्न कराएगी। अक्टूबर माह में जन्म लेने वाले श्रद्धालु पंच तत्व का पूजन कर यज्ञ में आहुतियां अर्पित करेंगे। समस्त सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

श्रद्धालुओं को कुछ भी साथ लाने की आवश्यकता नहीं। जयपुर से बाहर के प्रियजन का जन्मदिन संस्कार भी कराया जा सकता है। ठाकुर जी के विशेष आशीर्वाद स्वरूप जन्मदिन मनाने वालों को विशेष उपहार मिलेगा। लोग घर पर भी जन्मदिन मोमबत्ती बुझाकर या केक काटकर नहीं, बल्कि दीप प्रज्ज्वलित कर मनाए इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।
गायत्री परिवार राजस्थान के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस मौके पर जन्मदिन संस्कार मनाने वाले व्यक्ति को मानवीय गौरव का अहसास कराया जाएगा। गायत्री परिवार की ओर से व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here