भाजपा किसान मोर्चा की “ग्राम परिक्रमा यात्रा” का आगाज

0
169

जयपुर। केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा का देशव्यापी “ग्राम परिक्रमा यात्रा” अभियान का प्रदेश में शुभारंभ हो गया। एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा का प्रदेशव्यापी शुभारंभ भाजपा के संगठनात्मक सभी 44 जिलों में हुआ। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष श्री भागीरथ चौधरी अजमेर देहात के मसूदा विधानसभा क्षेत्र के गांव खरवा में आयोजित में कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, अजमेर देहात के जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा आदि मौजूद रहे। इसी तरह जयपुर शहर में मानसरोवर के मांग्यावास में कार्यक्रम हुआ। अभियान के जिला संयोजक प्रदीप सामोता ने बताया कि इस दौरान सांसद रामचरण बोहरा, मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव, सांसद राजेंद्र गहलोत, उप महापौर पुनीत कर्नावट, जयपुर देहात दक्षिण में आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मोतीलाल मीणा, विधायक रामावतार बैरवा व यात्रा के जिला संयोजक बलबीर सिंह जाबड़ मौजूद रहे। इसी तरह जयपुर देहात उत्तर का कार्यक्रम शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुरा में हुआ।

इसमें किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गुड्डू सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा, संभाग प्रभारी बलराम डूम, जिला उपाध्यक्ष रतना कुमारी आदि शामिल रहे। इसी तरह धौलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी शामिल हुए।


भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश के शुक्रताल में मुख्य कार्यक्रम हुआ। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा , किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर वर्चुअली शामिल हुए। इस उदघाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देशभर में हुआ। इसी तरह प्रदेश के संगठनात्मक 44 जिलों में लाइव प्रसारण हुआ, जिसमें लाखों लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा के भाषण को सुना। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसान-मजदूर तक केंद्र की मोदी सरकार की किसान हितैषी गारंटी योजनाओं के बारे में जागरूक किया।    


उन्होंने बताया कि यात्रा का शुभारंभ गाय, हल, ट्रैक्टर व अन्य कृषि यंत्रों का पूजन करके किया गया। किसान चौपाल में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए किसानों-मजदूरों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प पत्र हेतु सुझाव व उनकी आकांक्षाएं जानी जाएंगी।   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here