भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ’’श्रीराम विशाल यात्रा’’ में शामिल हुए

0
277

जयपुर। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के उपलक्ष में भाजपा जयपुर शहर द्वारा ’’श्रीराम विशाल यात्रा’’ का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी शामिल हुए।

अलबर्ट हॉल से रोजगारेश्वर महादेव मंदिर तक आयोजित की गई इस विशाल यात्रा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नारायण पंचारिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, श्रवण बगड़ी भाजपा जयपुर शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here