भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने दीवार पर ’’एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखकर की लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

0
313
BJP State President CP Joshi starts Lok Sabha election campaign
BJP State President CP Joshi starts Lok Sabha election campaign

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत दीवार पर ’’एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखकर की। यह स्लोगन उन्होंने सिविल लाइंस विधानसभा के बनीपार्क क्षेत्र में लिखा।

अभियान की शुरुआत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। प्रदेश में भी दीवार पर ’’एक बार फिर से मोदी सरकार’’ स्लोगन लिखकर लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार अभियान की शुरूआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में जिला, मण्डल और बूथ स्तर पर भी शुभारंभ किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश की जनता 2024 में फिर से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए आतुर है, क्योकि एक कुशल नेतृत्व वाली मजबूत सरकार ही मजबूत निर्णय ले सकती है। 2014 में देश की जनता ने भाजपा की मजबूत सरकार को चुना जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनहित और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए मात्र दस वर्षों में अनेक ऐसे काम किए जो पहले की सरकारें साठ सालों में भी नहीं कर पाई।

मोदी सरकार ने हर वर्ग का कल्याण करते हुए अभूतपूर्व काम किए है जिससे देश मजबूत हुआ और विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा, अर्थव्यवस्था में भी आज भारत दुनिया के बडे देशों को पछाडकर टॉप फाईव देशों में पहुंच गया है। अबकी बार मोदी सरकार चार सौ के पार होगी।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here