गौहत्यारे को बचाने का भाजपा का सरकारी षड्यंत्र नहीं होगा कामयाब: खाचरियावास

0
27
BJP's government conspiracy to save cow killers will not succeed: Khachariyawas
BJP's government conspiracy to save cow killers will not succeed: Khachariyawas

जयपुर। गाय के बछड़े की हत्या के मामले को लेकर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में भाजपा से जुड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं होगा।

खाचरियावास ने दावा किया कि आरोपी सत्यनारायण शर्मा ने वीडियो में खुद स्वीकार किया है कि बछड़े को हिंगोनिया गौशाला भेजा गया था और बाद में उसकी गर्दन काटकर लाने की बात सामने आई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में स्थानीय विधायक गोपाल शर्मा ने हस्तक्षेप कर आरोपी को थाने से छुड़वाया।

उन्होंने कहा कि यदि किसी डॉक्टर द्वारा दबाव में गलत मेडिकल रिपोर्ट दी जाती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि मामले को दबाने का प्रयास हुआ तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

खाचरियावास ने कहा कि गौहत्या जैसे गंभीर विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में गोरक्षा आंदोलन चलाया जाएगा, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में यात्राएं निकाली जाएंगी तथा राजभवन और विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here