बॉलीवुड की ‘क्वीन’ दीपिका पादुकोण का जन्मदिन पर फैंस ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

0
235

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन दीपिका पादुकोण आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों और फिल्मी हस्तियों की ओर से शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। देश ही नहीं, विदेशों में भी दीपिका के फैंस उनके जन्मदिन को उत्साह के साथ मना रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से की थी, लेकिन हिंदी सिनेमा में उन्हें पहचान मिली फिल्म ओम शांति ओम से। इसके बाद लव आज कल, कॉकटेल, चेन्नई एक्सप्रेस, पीकू, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और पठान जैसी सुपरहिट फिल्मों से उन्होंने अभिनय की अलग पहचान बनाई।

अभिनय के साथ-साथ दीपिका सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखती हैं। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उनका ‘लिव लव लाफ’ फाउंडेशन देशभर में सराहना पा चुका है। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व कर उन्होंने बॉलीवुड को वैश्विक पहचान दिलाई है।

जन्मदिन के अवसर पर दीपिका ने फैंस के प्यार और शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। आने वाले समय में वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, जिन्हें लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here