June 29, 2025, 9:34 am
spot_imgspot_img

बॉयफ्रेंड ने किया युवती से दुष्कर्म

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में प्रेमी के एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी 21 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह मुरलीपुरा में किराए से रहती है। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात लोकेन्द्र से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि मिलने के बहाने आए आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर पिछले तीन महीने तक देह शोषण करता रहा। देह शोषण के दौरान प्रेग्नेंट होने पर दबाव बनाने पर शादी करने से मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

विवाहिता से दुष्कर्म कर बनाए अश्लील विडियो

झोटवाड़ा थाना इलाके में एक विवाहिता से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित उसे काम दिलाने के बहाने जयपुर लेकर आया था। यहां पर आरोपी ने उसके साथ जबरन गलत काम किया। इस दौरान आरोपी ने उसका एक अश्लील वीडियो भी बनाया। अब आरोपी महेश कुमार सैनी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डरा रहा है।

थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर आरोपी महेश कुमार शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि महेश कुमार उसे बहरोड़ से जयपुर काम दिलाने के लिए लेकर आया था। यहां आने पर आरोपी ने उसे एक कमरे में रखा। जहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। इसका आरोपी ने एक वीडियो भी बनाया। आरोपी महेश कुमार सैनी पीड़िता को अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का मेडिकल करवाया जाएगा। जिसके बाद उसके 164 के बयान कोर्ट के सामने दर्ज किए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। आरोपी के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles