नौकरी के बहाने घर में ही सेंध: दुकानदार का विश्वास पात्र कर्मचारी निकला चोर

0
44

जयपुर। वैशाली नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार के साथ विश्वासघात कर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है । आरोपी अपनी ही दुकान के मालिक की आंखों में धूल झोंककर कीमती गहने और नकदी पार कर रहा था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि वैशाली नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते दुकानदार के साथ विश्वासघात कर चोरी करने वाले शातिर चोर आरोपी विकास जाटव (19) को धर दबोचा । आरोपी मूल रूप से ग्राम बगवाड़ा जिला श्योपुर (मध्य प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में जयपुर के बिन्दायका क्षेत्र में किराए पर रह रहा था । पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है।

गौरतलब है कि वैशाली नगर निवासी परिवादी राजेन्द्र कुमार झालानी ने थाने में मामला दर्ज करवाया था कि उसकी वैशाली नगर में दुकान है। जहां विकास जाटव नाम का युवक काम करता था।

जहां विकास ने दुकान पर काम करने के दौरान मौका पाकर घर और दुकान से एक सोने की चेन, सोने की कान की बालियों की एक जोड़ी ,सोने की एक अंगूठी ,एक आर्टिफिशियल अंगूठी और दुकान के गल्ले से नगदी चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल करते हुए मुखबिरों और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर आरोपी को पकडा है।

इस कार्यवाही में वैशाली नगर थानाधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सहायक उप-निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह,कांस्टेबल आशीष,देवेंद्र और विनोद कुमार की मुख्य भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here