June 27, 2025, 5:36 pm
spot_imgspot_img

बाइर्क्स गैंग ने बालिका व युवक के गले से तोड़ी सोने की चेन

जयपुर। शहर में बाइर्क्स गैंग का आंतक थमने का नाम नहीं रहा है। शहर में इस गैंग ने दो लोगों को अपना शिकार बनाया है। चित्रकूट थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने पांच मिनट के अंतराल में ही एक बालिका और युवक के गले पर झपट्‌टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गए। जगदम्बा कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश ने मामला दर्ज करवाया कि वह परिवार के साथ पैदल घूमने निकला था। इसी दौरान नर्सरी सर्किल के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसकी बेटी के गले पर झपट्‌टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गए।

इस अप्रत्याशित घटना में वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। इस पर पीडित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना 25 मई की रात करीब पौने नौ बजे की है।

दूसरी घटना में संजय नगर निवासी सोनाली शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार जा रही थी। भानुका ज्वैलर्स के सामने पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके गले पर झपट्‌टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गए। इस घटना में पीडिता कुछ समझ पाती बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। घटना 25 मई की रात करीब पौने नौ बजे की है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसके अलावा श्याम नगर थाना इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर ले गए। पुलिस के अनुसार कृष्ण विहार निवासी अंजू सैनी ने मामला दर्ज करवाया कि वह 25 मई की दोपहर बाजार जा रही थी। इसी दौरान देवी नगर नाले के पास पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग निकले। पीडिता ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन इस प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया था और गिरकर घायल होने से बाल-बाल बच गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles