फ्लैट में खड़ी कार में तोड़फोड़, कार मालिक ने पड़ोसी पर जताया शक

0
160

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने फ्लैट की पार्किंग में खड़ी कार में तोड़फोड़ कर दी। कार मालिक ने पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी पर पति-पत्नी पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाकर थाने में मामला दर्ज करवाया।

घटना मानसरोवर थाने के मांग्यावास स्थित गणपति एन्क्लेव 25 मार्च की रात 2 बजकर 20 मिनट की है। पीड़ित महिला प्रियंका शुक्ला ने मामला दर्ज करवाया कि कि पार्किंग में उन्होंने खेलने के लिए टोका था, जिसके बाद ये तोड़फोड़ की गई है। वह कई सालों ने गणपति एन्क्लेव में रहते हैं। पड़ोस में सपना मनवानी और उसके पति राजकुमार मनवानी रहते है। दोनों आए दि उनसे गाली-गलौज करते है। कुछ दिन पहले सपना पार्किंग में फुटबॉल खेल रही थी, जिस पर प्रियंका ने फुटबॉल को कार से दूर रखने को कहा। इस पर दोनों बीच विवाद हुआ। इसी दौरान सपना का पति राजकुमार देख लेने की धमकी देते हुए गालियां देने लगा।

इसके बाद 25 को बाइक सवार बदमाश उनकी पार्किंग में पहुंचे। यहां एक युवक हाथ में डंडा लेकर आया और गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। प्रियंका ने बताया कि अगले दिन जब कार का कवर हटाया तो कार के कांच टूटे हुए थे। इसके अलावा भी नुकसान हो रखा था। सीसीटीवी देखने पर पूरी घटना का पता चला। इधर, प्रियंका की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की भी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here