July 27, 2024, 10:17 am
spot_imgspot_img

पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में से नकदी-ज्वेलरी चोरी

जयपुर। मानसरोवर इलाके स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर में से नकदी-ज्वेलरी चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया वरुण पथ निवासी रेनू शक्तावत ने मामला दर्ज करवाया है कि 18 मार्च 2023 को रजत पथ स्थित पीएनबी बैंक में लॉकर खुलवाया था। उस समय लॉकर में 20 तोला सोने की ज्वेलरी सहित 1 लाख रुपए नकदी रखी थी। आरोप है 4 अक्टूबर को लॉकर खोला तो उसमें रखी नकदी और ज्वैलरी गायब थी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

बाइक सवार बदमाशों ने महिला की सोने की चेन तोडी

मानसरोवर थाना इलाके में बाइक सवार बदमाश एक महिला की सोने की चेन तोड़ ले गए। पुलिस ने बताया रजत पथ निवासी रूबी जैन 6 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे बेटी को स्कूल छोड़ कर घर की तरफ आ रही थी। इस दौरान मस्त महादेव ढाबे के पास पीछे से आए बाइक सवार सोने की चेन मय पैंडल तोड़ ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles