भगवान आदिनाथ का ज्ञान कल्याणक, श्रेयांसनाथ का जन्म व तप कल्याणक मनाया

0
39
Celebrated the knowledge kalyanak of Lord Adinath, the birth and penance kalyanak of Shreyansnath
Celebrated the knowledge kalyanak of Lord Adinath, the birth and penance kalyanak of Shreyansnath

जयपुर। जैन धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का ज्ञान कल्याणक दिवस तथा 11वें तीर्थंकर भगवान श्रेयांसनाथ का जन्म व तप कल्याणक शुक्रवार को शहरभर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया। दिगम्बर जैन मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजा-अर्चना के आयोजन हुए।

अभादिजैन परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद जैन ‘कोटखावदा’ ने बताया कि प्रातः अभिषेक के बाद विश्व शांति और समृद्धि की कामना से शांतिधारा की गई तथा ज्ञान कल्याणक व जन्म-तप कल्याणक अर्घ्य चढ़ाए गए। शांतिनाथ जी की खोह स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र में एक हजार वर्ष प्राचीन प्रतिमा का मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक कर अष्टद्रव्य पूजा की गई।

शहर के जयसिंहपुरा खोर, चूलगिरी, सांगानेर, सूर्यनगर सहित विभिन्न मंदिरों में भी विशेष आयोजन हुए। शनिवार को 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ का मोक्ष कल्याणक एवं निर्वाणोत्सव मनाया जाएगा। विभिन्न मंदिरों में निर्वाण लाडू चढ़ाकर विशेष पूजा, अभिषेक और भक्तामर स्तोत्र अनुष्ठान होंगे। वहीं 16 फरवरी को 12वें तीर्थंकर भगवान वासूपूज्य का जन्म एवं तप कल्याणक भी मनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here