जयपुर। पूरे विश्व में कृष्ण भक्ति का प्रचार करने वाले विश्व गुरु श्रील प्रभुपाद का जयपुर के गुप्त वृन्दावन धाम में 48वां तिरोभाव दिवस भक्ति भाव से मनाया गया। विश्व गुरु ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद ने पूरे विश्व में हरे कृष्ण मूवमेंट का प्रचार प्रसार किया और अनेक मंदिरों की स्थापना की।
श्रील प्रभुपाद तिरोभाव दिवस गुप्त वृन्दावन धाम में अत्यंत श्रद्धा और भक्ति से मनाया गया। भक्तों ने दिन भर मंदिर में हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन किया। वहीं संध्या के समय प्रभुपाद का महाभिषेक किया गया। पूरे धाम को रौशनी और दीपों से सजाया गया। श्री श्री कृष्ण बलराम का विशेष अलंकार किया गया। आयोजन के अंत में गुरु पूजा और दामोदर आरती की गई।
गुप्त वृन्दावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने विश्व गुरु श्रील प्रभुपाद के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज उनके प्रयासों से 150 से अधिक देशों में 87 भाषाओं में श्री भगवद गीता का प्रचार हो रहा है। उन्होंने 1966 में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कॉन्शसनेस की स्थापना कर “हरे कृष्ण” महामंत्र को पूरे विश्व में पहुँचाया। अपनी भक्ति के माध्यम से भक्त उनके इस अतुलनीय योगदान के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं।




















