पुलिस से भिड़े चेन स्नेचर: एक गिरफ्तार, एक फरार

0
44

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में कुछ ही घंटों के भीतर चार चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों तक पुलिस गुरुवार सुबह पहुंच गई। पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पुष्पेंद्र गुर्जर वैर (भरतपुर) का निवासी है, जबकि उसका साथी संजय गुर्जर भी वैर का ही रहने वाला है। दोनों बदमाशों ने अपाचे बाइक पर सवार होकर शहर में अलग-अलग स्थानों पर चार चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया।

वारदात के बाद सफेद रंग की अपाचे बाइक से फरार होते समय वैशाली नगर इलाके में नाकाबंदी के दौरान उनकी ट्रैफिक पुलिस से झड़प हो गई। इसी दौरान दोनों बदमाश बाइक छोड़कर पैदल ही फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज तथा बाइक के चेसिस नंबर के आधार पर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम आरोपियों के ठिकाने तक पहुंची और एक होटल में दबिश दी, जहां से पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसका साथी संजय मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here