चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल का जताया आभार

0
228
Chaura Rasta Vyapar Mandal officials expressed their gratitude to Corporation Commissioner Dr. Nidhi Patel
Chaura Rasta Vyapar Mandal officials expressed their gratitude to Corporation Commissioner Dr. Nidhi Patel

जयपुर। डिग्गी कल्याण जी पदयात्रा में हेरिटेज निगम की ओर से चलाए गए विशेष अभियान को लेकर शुक्रवार को चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल से मुलाकात की। इस दौरान व्यापार मंडल की ओर से आयुक्त का स्वागत करते हुए आभार जताया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक भारद्वाज ने बताया कि डिग्गी कल्याण जी की लखी पदयात्रा प्रतिवर्ष चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर जी मंदिर से प्रारंभ होती है। इस दौरान दूर दराज से आए लाखों लोग यात्रा में शामिल होते है।

ऐसे में हेरिटेज निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया और हाथों हाथ सड़क की सफाई की गई। बारिश के बीच भी निगम हेरिटेज के स्वच्छता प्रहरियों ने सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की। ऐसे में चौड़ा रास्ता सहित अन्य स्थानों पर गंदगी नहीं फैल पाई। इसके लिए व्यापार मंडल की ओर से हेरिटेज निगम प्रशासन का आभार जताया गया। वहीं, आयुक्त निधि पटेल ने सफाई अभियान में चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल के सहयोग के लिए व्यापार मंडल पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here