चेटीचंड: जयपुर में दिखेगा सिंधियत का महाकुंभ निकलेगी शोभायात्रा

0
51
Chetichand: Jaipur to Witness a Grand Celebration of Sindhi Culture; Procession to be Held
Chetichand: Jaipur to Witness a Grand Celebration of Sindhi Culture; Procession to be Held

जयपुर। भगवान श्री झूलेलाल जी का जन्मोत्सव ‘चेटीचण्ड महापर्व’ के रूप में गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। चेटीचंड पंखवाड़े अंतर्गत पिछले कर्ई दिनों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रभातफेरियों एवं रैलियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया है। इसी उत्साह को चरम पर पहुंचाते हुए 20 मार्च को मानसरोवर क्षेत्र में जयपुर सिंधी समाज की अब तक की सबसे विशाल एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी।

यह आयोजन मानसरोवर की समस्त संस्थाओं के प्रेरणास्रोत एवं मुख्य संरक्षक दादा सुंदर ठाकुर के सानिध्य में आयोजित होगा। उनके मार्गदर्शन में निकलने वाली यह शोभायात्रा सिंधी संस्कृत, परंपरा एवं एकता का विराट प्रतीक बनेगी।

चेटीचण्ड सिंधी मेला समिति (जयपुर ग्रेटर) के अध्यक्ष जयप्रकाश बूलचंदानी के नेतृत्व में इस महा-आयोजन की तैयारियां बुधवार को पूर्ण कर ली गई। समिति के महासचिव रमेश मोटवानी ने बताया कि शहरभर में आयोजित छोटे-बड़े कार्यक्रमों से बना उत्साह 20 मार्च को मानसरोवर की सडक़ों पर भव्य रूप में दिखाई देगा, जहां हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।

शोभायात्रा के मुख्य समन्वयक शंकर सेवानी विभिन्न झांकियों एवं व्यवस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर रहे हैं, जिससे सिंधी सभ्यता की झलक पूरी भव्यता के साथ प्रस्तुत की जा सके।

आयोजन की सफलता में समिति के पदाधिकारी श्याम कोरानी, महेश हरदासानी, मनोज कुमार आलवानी, लालचंद लेखवानी, हेमंत ठारवानी, संतोष धिरवानी, गोविंद तीर्थानी, गौरव आहूजा, जय निरंकारी एवं कमल भोजवानी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। मातृशक्ति की ओर से सरिता कुलकर्णी एवं उनकी टीम शोभायात्रा के स्वागत, पुष्प वर्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here