मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया महावीर जयंती समारोह के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन

0
43
Chief Minister Bhajanlal Sharma Unveils Multi-hued Poster for Mahavir Jayanti Celebrations
Chief Minister Bhajanlal Sharma Unveils Multi-hued Poster for Mahavir Jayanti Celebrations

जयपुर। राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव (जन्म जयंती समारोह ) के अवसर पर राजधानी में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर राजस्थान जैन सभा ने महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को घोषित करने की मांग की।

इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर भेट कर उन्हे निमंत्रण दिया गया। इस मौके पर महावीर जयंती समारोह के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया गया। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, महामंत्री मनीष बैद, महावीर जयंती के प्रधान संयोजक अशोक जैन नेता, कार्यकारिणी सदस्य चेतन जैन निमोडिया, भारतभूषण जैन उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री को भगवान महावीर की फोटो भेट कर स्वागत व सम्मान किया गया । मुख्यमंत्री द्वारा क्षमावाणी समारोह-2024 के मौके पर सभा के लिए भूमि आवंटन करने की की गई घोषणा के सम्बन्ध में शीघ्र कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों को निर्देश प्रदान करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here