क्रिसमस आज: चर्चो में होंगी विशेष प्रार्थना सभाएं

0
148

जयपुर। यीशु काअवतरण दिवस बुधवार को क्रिसमस के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। क्रिसमस के लिए राजधानी के सभी चर्च रंग- बिरंगी रोशनी से नहा उठे हैं। मसीह समाज के श्रद्धालुओं में उल्लास नजर आ रहा है। मंगलवार को मिडनाइट आराधना हुई। मध्यरात्रि को प्रभु यीशु के देहधारण की प्रार्थना हुई। मध्यरात्रि में यीशु का अवतरण हुआ। प्रभु के जन्म से जुड़ी झांकियां सजाई गई।

प्रार्थना के बाद प्रभु यीशु के प्रतीक को गिरजाघर के बाहर चरनी में रखा गया। इसमें चरवाहे भेड़-बकरियां भी मौजूद रही। मिडनाइट आराधना के तहत मोमबत्तियां भी जलाई गई। लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। प्रभु के जन्म की खुशियों से जुड़े गीत कैरल्स गाए गए। क्रिसमस पर मुख्य आयोजन 25 दिसंबर को होगा। यहां सुबह विशेष प्रार्थना होगी। प्रभु के जन्म की खुशियों से जुड़े गीत कैरल्स गाए जाएंगे।

प्रभु यीशु के संदेशों का बखान किया जाएगा। गिरिजाघरों में फादर, पास्टर और पादरी के सान्निध्य में सामूहिक प्रार्थनाएं होगी। सांता के स्वरूप बच्चों को चॉकलेट, टॉफी के साथ ही उपहार देते नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here