सीआईडी आईबी कांस्टेबल भर्ती: जयपुर में 11 दिसंबर को होगा शारीरिक दक्षता परीक्षण

0
138
Rajasthan Police
Rajasthan Police

जयपुर। कांस्टेबल भर्ती 2025 के तहत सीआईडी आईबी में 79 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया में अगले चरण के लिए कुल 395 अभ्यर्थियों को पात्र पाया गया है। जिनकी सूची विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

शारीरिक दक्षता परीक्षण की तिथि और स्थान

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने बताया कि इन सभी पात्र 395 अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता एवं माप तौल (पीईटी/पीएसटी) की तारीख तय कर दी गई है। यह आयोजन 11 दिसंबर की सुबह छह बजे से श्री प्रताप यादव स्टेडियम चित्रकूट वैशाली नगर जयपुर में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

ई-प्रवेश पत्र: डाउनलोड करें और निर्देशों का पालन करें

शारीरिक दक्षता एवं माप तौल के लिए पात्र अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह तुरंत अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसमें अंकित “अभ्यर्थियों के लिए सामान्य निर्देश” का पूर्णतः पालन करें।

सख्त चेतावनी: कोई अतिरिक्त अवसर नहीं

पुलिस अधीक्षक आसूचना एवं सदस्य सचिव सतवीर सिंह ने जानकारी दी कि बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्धारित तिथि,स्थान और समय पर उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को कोई अतिरिक्त समय या अवसर देय नहीं होगा। इसलिए सभी पात्र उम्मीदवारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह किसी भी चूक से बचने के लिए समय से पहले अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here