श्री यंत्रों का सिर पर रखकर की गोविंद देव जी की परिक्रमा

0
125

जयपुर। आराध्य श्री गोविंददेव जी मंदिर में गुरुवार को श्री हनुमान चालीसा प्रबन्ध समिति के तत्वावधान में 1100 श्री महालक्ष्मी यंत्रों की विशेष पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की गई। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने यंत्रों को ठाकुरजी के श्री चरणों में रखा। समिति के संस्थापक अमरनाथ महाराज ने संकीर्तन करते हुए यंत्रों को सिर पर रखकर गर्भ गृह की परिक्रमा की।

इस दौरान श्रद्धालु जयकारे लगाते रहे। इस अवसर पर लोकेश कुमावत, पंकज शर्मा, भागचंद वर्मा, महेश बम्ब, मुकेश चौधरी, बिरदी चंद जांगिड, सुरेंद्र कुमावत, बिरदी चंद कुमावत, रवीन्द्र खंगारोत, आशीष गौतम, सुनील जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये सभी यंत्र छोटी दीपावली पर श्री भंदे के बालाजी मंदिर स्थित प्राचीन अखंड सिद्ध धूणी में सम्पन्न हुए 1100 अखंड हनुमान चालीसा पाठों के माध्यम से सिद्ध किए गए थे। कई अन्य मंदिरों में पूजन और परिक्रमा के बाद ये यंत्र हनुमान भक्तों को वितरित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here