श्री शिव महापुराण कथा के पोस्टर का सीएम भजन शर्मा ने किया विमोचन

0
106
CM Bhajan Sharma unveiled the poster of Shri Shiv Mahapurana Katha.
CM Bhajan Sharma unveiled the poster of Shri Shiv Mahapurana Katha.

जयपुर। जयपुर परिवार सेवा समिति के बैनर तले श्री शिव पुराण कथा, श्री महा मृत्युंजय रुद्र महायज्ञ का आयोजन आगामी 20 से 26 मार्च तक मानसरोवर स्थित वीटी रोड मेला ग्राउंड पर किया जाएगा। इस मौके पर भारत के प्रसिद्ध शिव महापुराण कथावाचक, अनन्य शिवभक्त एवं प्रेरक आध्यात्मिक प्रवक्ता परम श्रद्धेय पं. प्रदीप मिश्रा महाराज (सीहोर वाले) अपनी वाणी से जयपुर वासियों को शिव कथा सुनाएंगे। इस आयोजन के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर कथा का पोस्टर विमोचन भी किया गया । इस मौके पर ट्रस्ट सैक्ट्री अखिलेश अत्री,समाजसेवी राकेश कुलवाल,व्यवस्थापक मनोज पांडे सह यजमान नरेंद्र हर्ष मौजूद रहे।

मुख्य व्यवस्थापक अखिलेश अत्री ने बताया कि आयोजन के तहत आयोजन के तहत 15 मार्च को भव्य 11 हजार महिलाओं भव्य कलश यात्रा केएल सैनी स्टेडियम से कथा स्थल तक निकाली जाएगी। भव्य लवाजमे के साथ निकलने वाली इस ऐतिहासिक कलश यात्रा में हजारों की संख्या में जयपुर के साथ-साथ देशभर से हजारों की संख्या में भक्तगण भाग लेंगे। इस आयोजन को लेकर जयपुरवासियों में खासा उत्साह है।

आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। सभी संगठनों के सामूहिक प्रयास से यह आयोजन जयपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के धार्मिक इतिहास में एक उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायी अध्याय स्थापित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here