सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल को सराहनीय व उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान

0
140

जयपुर। 77 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल को जिले में सराहनीय व उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में निदेशक, जन स्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक, आर सी एच डॉ. मधु रतेश्वर और निदेशक, एड्स डॉ. सुशील कुमार परमार ने डॉ. मनीष मित्तल को सराहनीय व उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सीएमएचओ डॉ. मनीष मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि जिले में चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूत बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। फ्लैगशिप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। साथ ही इन योजनाओं से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here