कोचिंग छात्रा ने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या

0
121
The thief jumped from the first floor
The thief jumped from the first floor

जयपुर। मुहाना थाना इलाके में एक कोचिंग छात्रा ने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या का प्राथमिक कारण माता-पिता से झगड़े को बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस सुसाइड के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है। थानाधिकारी मदन लाल कड़वासरा ने बताया कि मृतका लीना सिंह (20) पुत्री राजेश सिंह मुहाना के एक अपार्टमेंट में रहती थी।

वह अपनी बहन के साथ रहकर कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे उसने अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल की छत से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। बॉलकोनी से नीचे गिरने पर उठी धमकाने की आवाज सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान हालत में लीना जमीन पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने तुरंत मुहाना थाना पुलिस को सूचित किया। गंभीर हालत में लीना को तुरंत हॉस्पिटल भिजवाया गया। डॉक्टर्स ने प्राथमिक इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here