कोचिंग अध्यापक का अपहरण कर लूटे 70 हजार रुपए

0
88

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके से कार सवार बदमाश एक कोचिंग अध्यापक को टोंक छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठाया और उसका अपहरण कर रिंग रोड़ पर ले गए। जहां पर सूनसान जगह पर कार रोक कर उसके साथ मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर 34 हजार रुपए एटीएम से व 35 हजार रुपए ऑन लाइन ट्रांसफर करवा लिए।

जिसके बाद शातिर कार सवार बदमाश पीड़ित को हाइवे पर पटकर फरार हो गए। आरोपियों के चुगंल से मुक्त होने के बाद पीड़ित जैसे-तैसे थाने पहुंचा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर कार सवार बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

एसआई श्याम प्रकाश ने बताया कि टोंक काली पलटन निवासी अहसान (35) लक्ष्मी मंदिर सिनेमा के पीछे कोचिंग सेंटर में अध्यापक है। जो शनिवार शाम को टोंक जाने के लिए दुर्गापुरा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक युवक कार लेकर आया आया और कोटा चलने के लिए पूछा। तभी कार सवार ने पीड़ित को टोंक छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठा लिया। इसी दौरान कार में दो अन्य युवक ओर बैठ गए।

तभी कार सवार बदमाश ने रिंग रोड़ आते ही कार को सुनसान जगह पर मोड़ ली और रास्ते से एक अन्य सवारी को ओर बैठाने का झांसा दिया और सुनसान जगह पर कार को रोक लिया और कार चालक पीछे सीट पर आकर बैठ गया।

तभी कार चालक ने पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी जेब में रखे 34 हजार रुपए निकाल लिए और मोबाइल छीन कर ऑन लाइन 35 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। शातिर बदमाशों ने पीड़ित से लूटपाट करने के बाद उसे रिंग रोड़ पर पटक दिया और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर लूट का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here