आरडी परेड में प्रदेश का मान बढ़ाने वाले एनसीसी कैडेट्स से रूबरू हुए कर्नल राठौड़

0
41

जयपुर। युवा मामले एवं खेल, उद्योग एवं सैनिक कल्याण मंत्री राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम में प्रदेश के एनसीसी कैडेट्स से रूबरू हुए। जो अभी हाल में ही 26 जनवरी के रिपब्लिक डे परेड में भाग लेकर आए थे। उन्होंने इन कैडेट्स से उनके प्रशिक्षण शिविर से लेकर परेड तक के अनुभव के बारे में जानकारी हासिल की और उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी।

राजस्थान से कुल 184 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया था, जिसमें नमन चौधरी बेस्ट एनसीसी कैडेट रहे। वही मोनिका ने एडवेंचर में भाग लेते हुए एवरेस्ट पर गई। रिपब्लिक डे परेड में पूरे देश की एनएसएस की टीम को जयपुर की एमिटी यूनिवर्सिटी की चारू सिंह ने लीड किया। प्रदेश से एनएसएस की ओर से 10 बच्चो ने भाग लिया था।

शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग राजस्थान सरकार तथा अध्यक्ष राजस्थान युवा बोर्ड डा. नीरज के. पवन ने बताया कि दिल्ली में राष्ट्रीय युवा महोत्सव के दौरान आयोजित विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग में प्रधानमंत्री के सामने विकसित भारत की प्रस्तुतिकरण के प्रदेश के दो बच्चे प्राची और दीपक शर्मा का चयन हुआ था। इन दोनों ने प्रधानमंत्री के सामने विकसित भारत पर अपने विचार रखे।

विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग में प्रधानमंत्री ने युवाओं को देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण युवाओं के हाथ में है और हमें मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करना है। यूथ ही 2047 में विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

मुख्य सचिव ने प्रदेश की प्राची और दीपक शर्मा से वीडियो कॉल पर बात की और उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से सचिव, युवा मामले, भारत सरकार पल्लवी जैन ने मुलाकात की और बताया कि राजस्थान में यूथ पर सबसे अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यो को राजस्थान से प्रेरणा लेनी चाहिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here