रंग रंगीला फाग उत्सव का शुभारंभ

0
26
Colourful Phag festival begins
Colourful Phag festival begins

जयपुर। श्री श्याम गो सेवा परिवार समिति के तत्वाधान में शुरू हुआ रंग रंगीला फागोत्सव की शुरुआत बुधवार अल सुबह गणेश वंदना और बाबा श्याम की आरती के साथ हुई।जिसमें समिति के सैकड़ों लोग शामिल हुए। भंडारे का संचालक राधेश्याम टेलर ने किया। इस अवसर पर मातृ शक्ति गणेशी देवी,मधु बाला ,पूजा समेत कई महिलाओं के बाबा श्याम को रिझाने के लिए नृत्य किया।

विशाल भंडारे में समिति की रसगुल्ले,पूड़ी,आलू की सब्जी, छोले भठूरे, राबड़ी,छाछ, कोफ्ते,मिर्च बड़े आदि प्रसादी भक्तों को वितरण की गई।

10 हजार से अधिक भक्तों ने पाई प्रसादि

रंग रंगीला फागोत्सव भंडारे में 10 हजार से अधिक भक्तों के प्रसादी ग्रहण की ।इस आयोजन में समिति के सैकड़ों सदस्यों ने अपना श्रम दान किया।समिति की ओर से इस आयोजन के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया था और अभी को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी।जिसमें अलग अलग टीमों ने सफाई व्यवस्था ,भोजन वितरण, ओर श्रद्धालुओं के बैठने को सुचारू रूप से कायम रहा।

भंडारे में रामुदीन चारण,आजाद ,गणेश, ओमसिंह, अग्रसेन वर्मा, दीपक ,कमलेश , काना चौधरी, बाबूलाल शर्मा , प्रकाश समेत सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। वहीं समिति के रामचंद्र चौधरी,अशोक प्रजापत , सुरेंद्र बैरवा,कन्हैयालाल, मेघराज, ओम सिंह, विष्णु शर्मा, गणेश नारायण, संजय कुमार मीणा,सुनील कुमावत, कन्हैया लाल शर्मा ,अरविंद टेलर,रामफूल बैरवा, समेंत समिति के सभी सदस्य मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here