कांग्रेस का संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान शुरू

0
51
Congress Launches 'Expand the Organization—Save Democracy' Campaign
Congress Launches 'Expand the Organization—Save Democracy' Campaign

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत सभी नगर निकाय वार्डों और ग्राम पंचायतों में कांग्रेस कमेटियों का गठन किया जाएगा तथा 5 लाख नए पदाधिकारियों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि राज्य सरकार पर निकाय और पंचायत चुनाव नहीं करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष पूरे होने के बावजूद सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है और चुनाव टालकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है।
डोटासरा ने बताया कि प्रदेश में अधिकांश नगर निकायों और पंचायत राज संस्थाओं का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन सरकार प्रशासक लगाकर काम चला रही है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने 15 अप्रैल से पहले चुनाव कराने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके सरकार बहाने बनाकर चुनाव टाल रही है।

उन्होंने ओबीसी प्रतिनिधित्व आयोग की रिपोर्ट में देरी को भी सरकार की विफलता बताया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार केवल इस आधार पर चुनाव नहीं रोके जा सकते।
डोटासरा ने मतदाता सूची को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार शुद्ध वोटर लिस्ट उपलब्ध होने के बावजूद जनवरी 2025 की पुरानी सूची से चुनाव करवाना चाहती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जल्द ही चुनाव आयोग को ज्ञापन देगी और जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगी।

इस अभियान के दौरान 7 अप्रैल तक विधानसभा स्तर पर बैठकें,जन जागरण और वार्ड,ग्राम समितियों का गठन होंगे। इसके अलावा 8 से 14 अप्रैल तक जिला व ब्लॉक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन किए जाएगे और वहीं 15 से 30 अप्रैल तक जिला स्तर पर जनसभाएं और अभियान का विस्तार किया जाएगा।

डोटासरा ने कहा कि अभियान के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जन जागरण करेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here