परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रही कांग्रेस: मदन राठौड़

0
46
Congress party is completely marginalized, has lost its mass base and political dominance among the common people: Madan Rathore
Congress party is completely marginalized, has lost its mass base and political dominance among the common people: Madan Rathore

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को कांग्रेस पर तीखा पलटवार करते हुए विपक्ष पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संकट के समय सभी को राष्ट्र के साथ खड़ा होना चाहिए। जबकि विपक्ष लगातार देश को गुमराह करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।

इससे उनके बयानों में राष्ट्रभक्ति का अभाव साफ झलकता है। उन्होंने भाजपा पर राष्ट्रभक्ति थोपने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ‘दुश्मन देश’ को दलाल कहने पर यदि कांग्रेस नेताओं को आपत्ति हो रही है, तो यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। राठौड़ ने सवाल उठाया कि ऐसे शब्दों से आखिर किसे और क्यों तकलीफ हो रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ‘अभाव’ की बातें करके देश में अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है। यदि विपक्ष में सच्ची राष्ट्रभक्ति होती, तो वे आलोचना के बजाय सकारात्मक भूमिका निभाते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए राठौड़ ने कहा कि देश को आज तक इतना मजबूत और प्रभावशाली नेतृत्व नहीं मिला। मोदी की वैश्विक स्तर पर मजबूत पकड़ के कारण भारत की साख बढ़ी है और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसर खुले हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत स्वयं ‘पुत्र मोह’ से ग्रसित हैं। गहलोत ने अपने पुत्र वैभव गहलोत को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए कई अवसर दिए, उन्हें राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया और चुनाव भी लड़वाए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

राठौड़ ने कहा, “खुद तो गुड़ खाएं और दूसरों को गुड़ छोड़ने की सलाह दें, यह उचित नहीं है।” उन्होंने कांग्रेस पर परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पाने का आरोप लगाते हुए इसे उसकी सबसे बड़ी कमजोरी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here