नीट घोटाले के विरुद्ध कांग्रेस का आंदोलन लगातार रहेगा जारी:खाचरियावास

0
143

जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कलेक्ट सर्किल पर कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नीट पेपर का बड़ा घोटाला केंद्र की भाजपा सरकार ने कर दिया।इस घोटाले के लिए सीधे-सीधे केंद्र की भाजपा सरकार और उनके नेता जिम्मेदार हैं।

खाचरियावास ने कहा कि पिछले 6 महीने से कांग्रेस की गहलोत सरकार के कामों की समीक्षा के नाम पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक भी नया काम नहीं किया, यही कारण है कि 6 महीने से सरकार में होने के बावजूद भाजपा की भजनलाल सरकार एक भी नई योजना नहीं ला पाई, लगातार कांग्रेस के मंत्रियों और मुख्यमंत्री को गालियां देने मे भाजपा सरकार ने समय बर्बाद कर दिया। यदि भाजपा सरकार में दम है तो इन 6 महीना में किसी एक भी मंत्री के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर पाए? क्योंकि उन्होंने जो भी भ्रष्टाचार के आरोप पुरानी सरकार पर लगाए थे वह सभी झूठे और मनगढ़ंत थे।

अब भाजपा सरकार की पोल खुल गई है, नीट का घोटाला होने के बावजूद प्रदेश का एक भी भाजपा नेता नौजवानों एवं युवाओं के पक्ष में बयान नहीं दे रहा है, इससे स्पष्ट है कि भाजपा नेता दोहरी राजनीति करते हैं। जब सत्ता में नहीं थे तब युवाओं के पक्ष में बड़ी-बड़ी बातें करने वाले डॉ किरोडी लाल मीणा, राजेंद्र राठौड़ और सीपी जोशी एकदम से गायब हो गए हैं। कांग्रेस चुप नहीं रहेगी नौजवानों के पक्ष में सड़कों पर संघर्ष करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here