कांस्टेबल कमलेश कुमार ने दिया ईमानदारी का परिचय

0
28

जयपुर। जालूपुरा थाना इलाके में 16 मार्च को समय रात्रि गश्त के दौरान पुलिस नियंत्रण कक्ष आयुक्तालय जयपुर से छोटू नामक व्यक्ति निवासी मुरैना (मध्य प्रदेश) का पर्स जिसमें 50-60 हजार रुपये थे, जो वनस्थली मार्ग पर गुम हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस थाना जालूपुरा के कांस्टेबल कमलेश कुमार मय चालक के वनस्थली मार्ग पहुँचकर, सम्बन्धित व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सिंधी कैम्प से प्राइवेट बस में बैठने के लिये वनस्थली मार्ग आ रहे थे।

इस दौरान उसकी पत्नी का पर्स मय नगद रुपये के गुम हो गया। इस पर कांस्टेबल कमलेश कुमार द्वारा सघन चैकिंग की जाकर सम्बन्धित बस में यात्रा करने वाले व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए संभावित वनस्थली मार्ग पर पर्स को तलाश किया गया तो गुमशुदा पर्स खाटू श्याम मंदिर के पास रोड किनारे पर पडा मिला। जिसे उक्त दम्पति व्यक्तियो से राशि की पहचान करवाकर पर्स यात्री दम्पति के होना पाया जाने पर पुलिस थाना जालूपुरा लाकर सम्बधित को सुपुर्द किया गया।

पुलिस उपयुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि कांस्टेबल कमलेश कुमार द्वारा ईमानदारी पूर्ण कार्य करने पर आमजन में पुलिस विभाग की छवि उज्ज्वल हुई है। इस पर कांस्टेबल के उज्जवल भविष्य की कामना व ईमानदारी पूर्ण कार्य करने फलस्वरूप 11 हजार हजार रुपये नकद पुरस्कार मय प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here